उज्जैन में मंगलवार शाम करीब 6 बजे दो लोगो ने मिलकर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें आरोपी युवक को घर से बुलाकर बाहर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वारदात पंवासा थाना अंतर्गत मारुती परिसर की है।
पुलिस के मुताबिक नवीन राव (35) ई रिक्शा चलाने का काम करता है। शाम करीब 5:35 बजे वो अपने घर पर ही था। इस दौरान उसके दो दोस्त अजय उर्फ अज्जू यादव और संदीप वर्मा एक्टिवा पर सवार होकर मारुती परिसर स्थित नवीन के घर पहुंचे। दोनों उसे घर से दूर ले गए और नवीन की जांघ में चाकू मारकर फरार हो गए।
मृतक की पत्नी शिवानी ने बताया कि अज्जू और संदीप दोनों नवीन से सांवरिया सेठ ले जाने की जिद कर रहे थे। पति ने मना किया तो मेरे मोबाइल पर फोन लगाकर उनको ले जाने की जिद करने लगे। इसके बाद दोनों शाम को घर आए और बुलाकर चाकू मार दिया। कोई रंजिश नहीं थी।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें अज्जू और संदीप दोनों एक्टिवा पर सवार होकर नवीन के घर आते दिख रहे हैं। इस दौरान काला शर्ट पहने नवीन दोनों से कुछ बात करता है। फिर अज्जू और संदीप, नवीन को घर से थोड़ा आगे ले जाते हैं और चाकू मारकर फरार हो जाते हैं। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

More Stories
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि!
सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ मध्यप्रदेश, बाबा महाकाल की भव्य सवारी में उमड़ा आस्था का सैलाब!
महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म सहित गंभीर आरोप, एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी!