V India News

Web News Channel

नरसिंहपुर में उप राष्ट्रपति धनखड़ ने किया कृषि उद्योग समागम का शुभारंभ!

देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज सोमवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में उन्होंने कृषि उद्योग समागम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कार्यशैली की खुलकर प्रशंसा की।

नरसिंहपुर में आज से तीन दिवसीय कृषि उद्योग समागम शुरू हो रहा है। पहले दिन सोमवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे।

शुभारम्भ के दौरान उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री 116 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 86 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। इसमें 69 करोड़ के 71 कार्यों का लोकार्पण और 46 करोड़ से अधिक लागत के 15 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। बता दें कृषि उद्योग समागम 2025’ का उद्देश्य प्रदेश की कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था को प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन से जोड़ते हुए निवेश, नवाचार और नौकरियों के नए द्वार खोलना है।

सीएम यादव की तारीफ की

उप राष्ट्रपति ने धनखड़ कहा, ओजस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव न केवल मनमोहक व्यक्तित्व के धनी हैं, बल्कि अत्यंत कार्यशील भी हैं। वे एक भी दिन ऐसा नहीं जाने देते जब गांव और किसानों की चिंता न करते हों। उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश विकास की सबसे बड़ी छलांग लगाएगा, यह मैं अपनी आंखों से देख रहा हूं। उन्होंने कहा कि आज का यह आयोजन कृषि को उद्योग से जोड़ने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है। कृषि और उद्योग का समन्वय एक बड़ी सोच का परिणाम है और इस पहल के लिए मुख्यमंत्री साधुवाद के पात्र हैं।

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि किसान को देश की रीढ़ की हड्डी हैं। किसान जितनी पूजा का पात्र है, उतना ही वह देश का भाग्य विधाता भी है। किसान हमारे सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक हैं। इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी, कृषक प्रतिनिधि और उद्यमी भी उपस्थित रहे।