मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवती ने बीच सड़क में अपने बॉयफ्रेंड के कपड़े उतरवा दिए और फिर जमकर मारपीट की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, युवक किसी और लड़की को लेकर होटल गया था। इस बात की जानकारी जैसे ही गर्लफ्रेंड को लगी तो उसने गुस्से में आकर बीच सड़क में प्रेमी की पिटाई कर दी। जिसका वीडियो रहगीरो ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
क्लिफ्टन कॉर्पोरेट बिल्डिंग के सामने की घटना
यह पूरा मामला शहर के लसूडिया इलाके का है। जहां क्लिफ्टन कॉर्पोरेट बिल्डिंग के सामने देर रात एक युवती ने अपने प्रेमी को चप्पलों से बेरहमी से पिटाई कर दी। साथ ही कपड़े उतरवा कर लात और घूसों से भी पीटा। इसके बाद भी जब युवती का मन नहीं भरा तो उसने युवक के कपड़े अपने साथ ले जाने लगी। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह युवती को समझाया और कपड़े पहनाकर घर रवाना किया।
युवक नशे की हालत में था
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक नशे की हालत में था और युवती खुद को उसकी पत्नी बता रही थी। युवती बाद में दो अन्य लड़कों के साथ बाइक पर सवार हो वहां से चली गई। हालांकि इस पूरे मामले की अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई है।

More Stories
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!
इंदौर जिला कोर्ट में फर्जी वकील होने के शक में युवक गिरफ्तार, बार एसोसिएशन के औचक निरीक्षण में खुला मामला