देश के कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। वे सपरिवार महाकाल के दरबार में पहुंचे थे।
श्री महाकालेश्वर प्रबंध समति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने सपरिवार बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने चांदी द्वार से पूजन अर्चन किया और उसके बाद नंदी हॉल में पहुंचकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान उन्होंने नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही। पूजन रमन पुजारी द्वारा संपंन्न करवाया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उपप्रशासक एसएन सोनी द्वारा रेड्डी का स्वागत व सत्कार किया गया।

More Stories
उज्जैन के व्यंग्यकार शशांक दुबे ‘वल्लभराम शर्मा आत्मकथा पुरस्कार’ से सम्मानित
वैदिक तिथि के अनुसार मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में 11 अगस्त को होगा आयोजन
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि!