मध्य प्रदेश में एक बार फिर रफ़्तार का कहर देखने को मिला। जहां कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के खमतरा गांव में चौक समारोह से वापस लौट रहा एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। जिसमें 3 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल मे जारी है। यह हादसा आज दोपहर ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के पास हुआ। इधर, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची आर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले में आगे की जांच शुरू की।
ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र की घटना
यह पूरी घटना ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र की है। जहां बर्मन परिवार चौक समारोह से वापस लौट रहा था। इस दौरान थाना से 3 किलोमीटर दूर खमतरा पेट्रोल पंप के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि चार पहिया वाहन में सवार 2 महिलाओं की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
कार्यक्रम से लौटने के दौरान पलटी गाड़ी
जानकारी के अनुसार मृत और घायल सभी लोग खमतरा गांव के निवासी है जो एक पारिवारिक समारोह से खमतरा ग्राम लौट रहे थे। तभी इको चार पहिया वाहन अनियंत्रित हो पलट गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काला प्रभाव से इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जहां सभी का इलाज जारी है।

More Stories
जनसुनवाई में गरमाया माहौल: कलेक्टर और बिजली अधिकारियों के बीच हुई तीखी बहस!
मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात: पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर होगी शुरू!
तिरुमला में केश दान का नया कीर्तिमान, 27 दिनों में 12.43 लाख श्रद्धालुओं ने अर्पित किए बाल!