अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी घर पर सो रही थी। सुबह 4 बजे आरोपी पिता ने बच्ची को जबरदस्ती उठाया। वह उसे बगीचे में ले गया और वहां दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि उसके पिता ने इससे पहले भी दो बार उसके साथ दुष्कर्म किया था।
इसके बाद पीड़िता की मां ने अपनी बेटी को लेकर भालूमाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

More Stories
इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी जाल, युवक का अपहरण कर बनाई आपत्तिजनक वीडियो; 10 आरोपी गिरफ्तार
लोन के नाम पर साइबर ठगी: प्रतियोगी छात्र से 1.25 लाख रुपये ऐंठे, फेसबुक विज्ञापन बना जाल!
शक ने कराया खून: भतीजे ने चाचा की हत्या कर 15 दिन तक छिपाया राज!