मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के भानपुर क्षेत्र में सनराइज मैरिज गार्डन में सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग काफी डर गए और बताया जा रहा है कि घटना में 10 गैस सिलेंडरों के फटने की पुष्टि हुई है।
यह मैरिज गार्डन कई सालों से अवैध रूप से चलाया जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि मैरिज गार्डन के कारण कई बार ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन जाती है। इससे पहले भी छोटे स्तर पर सिलेंडरों में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, अभी तक सख्त कार्रवाई प्रशासन की तरफ से नहीं की गई है।
लोगों ने कहा-दो साल से अवैध रूप से चल रहा
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह मैरिज गार्डन पिछले दो साल से अवैध रूप से चल रहा था। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यहां लगातार ट्रैफिक जाम और ध्वनि प्रदूषण की समस्या बनी रहती थी। पहले भी आग लगने की घटनाएं हो चुकी थीं, लेकिन प्रशासन ने सख्त कार्रवाई नहीं की। लोगों ने गार्डन संचालक रोहित साहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
धमाके की आवाज सुनकर बाहर भागे लोग
धमाके की वजह से कई घरों की दीवारें हिल गईं। लोग घरों से बाहर भागे। रहवासी जया कुशवाहा ने बताया कि गार्डन से हमारा घर लगा हुआ है। टंकी फटते ही हम घर छोड़कर भागे। जब यहां शादी होती है तब हम घंटों घरों में कैद हो जाते हैं।
रहवासी बोले- खेत में डंप होता है कचरा
रहवासी प्रदीप शर्मा ने बताया कि यह गार्डन शुरू हुआ है जो रेसीडेंशियल एरिया के बीच है। गार्डन के किचन की तरफ कॉलोनी लगी है। यहां से जो भी वेस्ट निकलता है उसे पास ही खेत में डंप किया जाता है। उससे बदबू आती है।

More Stories
भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे इंदौर में, स्टेडियम के आसपास1500 जवान तैनात!
दुष्कर्म पीड़िता को केंद्रीय मंत्री शिवराज ने दिए 10 लाख!
स्कूल परिसर के खुले सेप्टिक टैंक में गिरा 18 माह का बच्चा, हुई मौत!