उज्जैन के थाना नीलगंगा क्षेत्र के परवाना नगर में बीती रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। घर के बाहर खड़ी कार के कांच फोड़ दिए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें पांच युवक दिखाई दे रहे हैं। इसमें से एक सड़क पर रखी ईंट उठाकर कार पर फेंकते नजर आ रहा है। बदमाशों की इस हरकत से पुलिस की व्यवस्था पर सवालियां निशान खड़े हो रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक एकेडमी संचालित करने वाले व्यक्ति की क्रेटा कार घर के बाहर खड़ी थी। सुबह उठने पर उन्होंने देखा कि कार का फ्रंट ग्लास फूटा हुआ है। जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया, तो रात करीब 2:30 बजे पांच युवक आते हुए दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक युवक सड़क पर रखी ईंट उठाकर कार पर फेंक देता है। इसके बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो जाते हैं।
फ़िलहाल विडियो में दो युवकों की पहचान हुई है और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
28 दिन बाद भी FIR नहीं होने पर आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस ने मजदूर चौराहे पर रोका
दिवाली से पहले उज्जैन पुलिस का तोहफा, 522 लोगों को लौटाए गुम मोबाइल; कीमत करीब 1 करोड़ रुपये
टीआई दिलीप पुरी गोस्वामी की हत्या के विरोध में उज्जैन में कांग्रेस का प्रदर्शन, शराब माफिया के खिलाफ खोला मोर्चा