फिल्म ‘केसरी’ के प्रसिद्ध गाने ‘तेरी मिट्टी’ के गायक और संगीत निर्देशक बी प्राक बुधवार को महाकाल मंदिर पहुंचे। साल 2021 में इस गाने के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले बी प्राक ने करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की भस्म आरती देखी।
आरती के बाद उन्होंने देहरी से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उनके साथ उनकी टीम के सदस्य भी थे। पूजा के बाद बी प्राक ने कहा कि महाकाल के दर्शन अद्भुत हैं, और मंदिर की व्यवस्था भी शानदार है। बता दें आज शाम राऊ के ड्राइव इन सिनेमा में बी प्राक का इवेंट हैं।
महाकाल के अद्भुत दर्शन
मीडिया से बातचीत के दौरान, बी प्राक ने ‘जय महाकाल’ का नारा लगाते हुए कहा कि यहां की व्यवस्थाएं बहुत अद्धभुत है। महाकाल की कृपा हम सब पर बनी रहे। यहां आकर जो अनुभव हुआ है उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। उसके लिए आपको महाकाल के दर्शन करने पड़ेंगे। महाकाल को देखते ही आपके अंदर ताकत आ जाएगी। आपको ऐसा लगेगा कि यहां या तो आप है या महाकाल, बाकि कोई नहीं।

More Stories
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एसडीएम लक्ष्मीनारायण गर्ग गंभीर घायल, गर्दन में चोट और आंख के ऊपर फ्रैक्चर
उज्ज्वला योजना में कथित फर्जीवाड़े के नाम पर रिश्वत, 20 हजार लेते एडीएम कार्यालय का बाबू गिरफ्तार
28 दिन बाद भी FIR नहीं होने पर आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस ने मजदूर चौराहे पर रोका