मध्यप्रदेशके धार जिले से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कार में आग लगने के कारण कार का ड्राइवर जिंदा जल गया। घटना जिले के मनावर थाना इलाके के सिंघाना गांव की है जहां पहले कार नहर की पुलिया से टकराई और फिर उसमें आग लग गई। आग लगते ही कार लॉक हो गई और उसमें मौजूद ड्राइवर अंदर ही फंस गया और मदद के लिए चीखते चीखते जिंदा जल गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
दिलदहला देने वाला हादसा मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे का है। जब मनावर-बड़वानी रोड पर एक पुलिया से पहले तो मारुति वैगन आर कार टकराई और फिर कार में आग लग गई। पास के ही खेत में ही काम कर रहे अनिल पंवार ने बताया कि मेरे सामने कार पहले पुलिया से टकराई और फिर सड़क से उतर गई। मैं भागकर पहुंचा तो देखा कि कार में एक 28-30 साल का लड़का था, जो कार चला रहा था और कार में फंसा हुआ था। कार के स्टेयरिंग में आग लग गई थी। मैंने कार का कांच फोड़कर उसे बचाने की कोशिश की लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया।
आग इतनी तेजी से बढ़ी की अनिल भी ड्राइवर को नहीं बचा पाए और कार का ड्राइवर मदद के चीखते चीखते जिंदा जल गया। अनिल ने हादसे की सूचना पुलिस को दी लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची और कार की आग को बुझाया गया तब तक कार और ड्राइवर पूरी तरह से जल चूका था।

More Stories
जनसुनवाई में गरमाया माहौल: कलेक्टर और बिजली अधिकारियों के बीच हुई तीखी बहस!
मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात: पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर होगी शुरू!
तिरुमला में केश दान का नया कीर्तिमान, 27 दिनों में 12.43 लाख श्रद्धालुओं ने अर्पित किए बाल!