मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की 90 साल की विधवा पत्नी के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ठगों ने फ्रीडम फाइटर की पत्नी को भी नहीं छोड़ा। फर्जी हस्ताक्षर कर 16 लाख रुपए निकालने वाले डाक तार विभाग के कर्मचारी समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
दरअसल, आरोपी विकास साहू ने डाकघर में पैसे जमा करने आई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की विधवा पत्नी गंगाबाई के चेक चुरा लिए थे। चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर विवेक साहू ने अपने साथी अजय कुमार जैन को दिए थे। अजय कुमार जैन ने चेक के जरिए 16 लाख रुपए निकाल लिया।
आरोपी विकास साहू डाकघर में नौकरी करता है। डाक विभाग के कर्मचारी की मिलीभगत से धोखाधड़ी को अंजाम दिया था। धोखाधड़ी से हड़पे रुपए 16 लाख को विकास साहू और अजय कुमार जैन ने आपस में बांट लिया था। मामला बजरिया थाना क्षेत्र का बताया जाता है। पुलिस धोखाधड़ी की राशि को बरामद करने में जुट गई है। आरोपियों से कितनी राशि की रिकवरी हुई है इसका खुलासा पुलिस ने नहीं किया है।

More Stories
जनसुनवाई में गरमाया माहौल: कलेक्टर और बिजली अधिकारियों के बीच हुई तीखी बहस!
मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात: पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर होगी शुरू!
तिरुमला में केश दान का नया कीर्तिमान, 27 दिनों में 12.43 लाख श्रद्धालुओं ने अर्पित किए बाल!