मध्यप्रदेश के भिंड में फूड पॉइजनिंग के बाद हड़कंप मच गया। अटेर विधानसभा के क्यारीपुरा गांव में भंडारा खाने के बाद 50 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। भंडारे का बासा खाना खाने से महिला की मौत हो गई। पांच की हालत गंभीर है। पांचों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर का कहना है फूड पॉइजनिंग से लोगों की तबीयत खराब हुई।
दरअसल, यह पूरा मामला अटेर के क्यारीपुरा का है। जहां शनिवार को दशहरे के दिन भंडारे का आयोजन किया गया था। कई लोग भंडारे का भोजन घर ले गए थे। जिसके बाद सोमवार को सभी ने बासी खा लिया। जिसके बाद अचानक तबियत बिगड़ने से उन्हें सरकारी और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, भंडारे में खाना खाने से 55 साल की सुनीता की मंगलवार को मौत हो गई।
अस्पताल पहुंचे कलेक्टर
सूचना मिलते ही कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव जिला अस्पताल पहुंचे और मरीजों का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए। गांव में 15 लोगों की पांच टीमें सर्वे और उपचार करने पहुंचे। इधर, पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि रात को भंडारा खाने वालों पर असर नहीं हुआ। सुबह बासी भंडारा खाने वालों की तबियत बिगड़ी है।

More Stories
पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में शॉर्ट सर्किट, धुएं से मची अफरा-तफरी
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!