बाला साहेब ठाकरे की बहू और फिल्म निर्माता स्मिता ठाकरे शुक्रवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने अपने गुरु के साथ भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।
स्मिता ठाकरे ने महाकाल मंदिर के नंदी हाल से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान वे भक्ति में रमी हुई नजर आई उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है महाकाल मंदिर में आकर सर्वोच्च आनंद मिला है। मैं गुरु के साथ आई हूं। भगवान महाकाल की कृपा हमेशा मेरे परिवार पर बनी रहे।
महाराष्ट्र चुनाव को लेकर कहा कि अभी जो महाराष्ट्र में माहौल है उसमें उथल-पुथल चल रही है, महाराष्ट्र में कोई एक पार्टी की सरकार आएगी ऐसा लग नहीं रहा है। महाकाल से प्रार्थना है कि जो भी नतीजे आए महाराष्ट्र के लिए अच्छा करे।

More Stories
Ujjain; तेजा दशमी पर विष्णुपुरा में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य बिंदौरी में गूंजे तेजाजी महाराज के जयकारे
गेबी हनुमान मंदिर के बाहर बुजुर्ग से मारपीट, पांच बच्चों का वीडियो वायरल
महाकाल भस्मआरती के नाम पर मेरठ के श्रद्धालुओं से 30 हजार की ठगी, फर्जी VIP पास भी भेजा