मध्यप्रदेश के उज्जैन में दो महिला अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने जब पकड़ा तो एक महिला अफसर सिर पकड़कर रोने लगी। दरअसल महिला अधिकारियों ने GST (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) नंबर देने के बदले ठेकेदार से 6 हजार रुपए की मांग की थी। मामला गुरुवार वाणिज्य कर विभाग का है। जहां सहायक ग्रेड-3 किरण जोशी और इंस्पेक्टर विजया भीलाला को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।
दोनों अफसर 3500 हजार में हुईं राजी
लोकायुक्त DSP राजेश पाठक के अनुसार शहर की महावीर बाग कॉलोनी निवासी दीप सिंह बुनकर ने महिला अधिकारियों के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि मेरी श्री राधा कॉन्ट्रैक्टर नाम से फर्म है। उज्जैन – बदनावर रोड पर जीआर कंपनी से सीमेंट-गिट्टी का काम ले रखा है। काम पूरा होने पर कंपनी ने GST नंबर लाने को कहा था। मैंने 23 अगस्त को इसके लिए अप्लाई किया था। दोनों महिला अधिकारी नंबर देने के बदले में 6 हजार रुपए रिश्वत की डिमांड कर रही थीं। बाद में दोनों 3500 हजार रुपए में GST नंबर देने पर राजी हुईं।

More Stories
उज्जैन पहुंचे CM मोहन यादव, संतों के साथ सिंहस्थ पर किया मंथन; बोले- संत समाज को सही दिशा दिखाते हैं
मोबाइल हैक कर एंबुलेंस चालक के खाते से उड़ाए 2.09 लाख रुपये, तीन दिन में हुए कई ट्रांजेक्शन
उज्जैन पहुंचे उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह, किए बाबा महाकाल के दर्शन!