दमोह जिले के हटा विकासखंड अंतर्गत आने वाले कांटी गांव में निजी स्कूल के नाम से एक ही नंबर से दो कारें चल रही थीं। पुलिस को सूचना मिलने पर दोनों कारों को जब्त कर लिया गया और फर्जी नंबर से चलने वाली एक कार का पता लगा लिया गया। इसके बाद चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
पुलिस को मुखबिर से पता चला कि दो कारें एक निजी स्कूल में एक ही नंबर के साथ खड़ी हैं। गुरुवार सुबह एएसआई रामकुमार ठाकुर और अखिलेश तिवारी मौके पर पहुंचे, जहां उदयपुरा तिराहा पर दो कारें खड़ी मिलीं, जो बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने का कार्य कर रही थीं। दोनों कारों पर एमपी 34 सीए 1720 नंबर लिखा था। पुलिस द्वारा दस्तावेज मांगे जाने पर, एक कार के कागजात सही पाए गए, जो राजमणि पटेल के नाम से दर्ज थे। दूसरी कार, जिसे सोनू प्रजापति चला रहा था, उसकी चेचिस नंबर जांचने पर असली नंबर एमपी 15 सीसी 7416 मिला, जो रामलाल कुर्मी के नाम पर दर्ज था। सोनू प्रजापति पर फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग करने के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
हटा थाना टीआई मनीष कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे सह आरोपी बनाया जाएगा।

More Stories
MP: दहेज की मांग न पूरी होने पर पति की शर्मनाक हरकत, पत्नी के निजी फोटो-वीडियो किए वायरल!
पेट्रोल और बाइक को लेकर विवाद: बेटे ने पिता की हत्या की, मामूली झगड़ा बना खूनी कांड!
11 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, पड़ोसी ने गला रेतकर शव नीले ड्रम में छिपाया!