शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले निवोदा गांव में 3 बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई. परिजनों के साथ ही ग्रामीण गड्ढे में डूबे बच्चों को निकालकर शिवपुरी के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. चिकित्सकों द्वारा परिजनों से बच्चों को जिला अस्पताल ले जाने को कहा गया. लेकिन परिजन नहीं माने और तीनों बच्चों के शवों को गांव वापस ले आए. सूचना के बाद मौके पर कोलारस एसडीओपी विजय यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी और एसडीएम, तहसीलदार पहुंचे.
बच्चों के परिजन पोस्टमार्टम कराने की राजी नहीं हुए
गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से 10 साल के नीरज बंजारा की मौत हुई. बताया गया है कि धारा सिंह के एक के बाद एक 6 बेटियां पैदा हुई थीं. नीरज धारा सिंह की सातवीं संतान थी. 6 बहनों के बीच नीरज इकलौता भाई था. नीरज की मौत के बाद परिवार सदमे में है. वहीं संजय और रवि बंजारा भी आपस में चचेरे भाई बताए गए हैं. एक ही बस्ती में 3 बच्चों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. इस मामले में कोलारस एसडीओपी विजय यादव का कहना है “निवोदा गांव में खेलते समय 3 बच्चे पानी से भरे गड्ढे में गिर गए. जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई.”

More Stories
पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में शॉर्ट सर्किट, धुएं से मची अफरा-तफरी
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!