बजरंगी भाईजान फिल्म में मुन्नी का किरदार निभाकर रातोंरात स्टार बनी हर्षाली मल्होत्रा ने रविवार को बाबा महाकाल के दर्शन किए। मंदिर पहुंचकर उन्होंने बाबा की चौखट पर मत्था टेका और नंदी हॉल में बैठकर शिवा आराधना की। हर्षाली ने मंदिर परिसर में कुछ देर विचरण भी किया और पुजारियों से आशीर्वाद लिया। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “मैं बहुत खुश हूं और उज्जैन आओ और बाबा महाकाल के दर्शन ना करो ऐसा हो ही नहीं सकता मेरे अंदर आज मुझ में अलग ही एनर्जी महसूस हो रही है। मुझे उम्मीद है कि बाबा मुझे आशीर्वाद देंगे।
मुन्नी के रोल के लिए 5 हजार लड़कियों में से चुनी गई थीं हर्षाली
हर्षाली मल्होत्रा फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ से रातोंरात स्टार बन गई थीं। इस फिल्म में उन्होंने पाकिस्तानी लड़की मुन्नी का रोल प्ले किया था, जो बोल नहीं सकती। तब सलमान खान का किरदार उसे पाकिस्तान उसके घर ले जाने में मदद करता है। हर्षाली मल्होत्रा को इस रोल के लिए करीब 5 हजार लड़कियों में से चुना गया था। हर्षाली मल्होत्रा को मुन्नी के रोल में खूब प्यार मिला और ‘बजरंगी भाईजान’ ने भी नेशनल अवॉर्ड जीता था।

More Stories
महाकाल दर्शन को आए श्रद्धालुओं की कार में चोरी, लाखों का सामान ले गया बदमाश
इंस्टाग्राम की दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता, अश्लील फोटो-वीडियो के नाम पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
कंठाल के हनुमान मंदिर को हटाने की खबर पर भड़का विरोध