मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में मातम छा गया है, जहां एक 5 साल की बच्ची हार्वेस्टर की चपेट में आ गई. बच्ची भागते हुए रोड क्रॉस कर रही थी तभी हार्वेस्टर वहां से गुजर रहा था. हार्वेस्टर से टकराकर बच्ची सड़क पर गिर गई और जब तक हार्वेस्टर कंट्रोल होता तब तक देर हो चुकी थी. हार्वेस्टर का आगे वाला पहिया और पीछे वाला पहिया बच्ची के ऊपर चढ़ चुका था. बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई थी.
जानकारी के मुताबिक यह दर्दनाक घटनाक्रम भाटपचलाना थाना क्षेत्र के रुणीजा गांव का है. जहां पर गजनीखेड़ी निवासी मोहनलाल पाटीदार रहते हैं. रविवार की देर शाम यह सड़क हादसा हुआ है. जिसमें मोहनलाल की बेटी 5 साल की वंशिका की मौत हो गई है. पुलिस ने पूरे मामले में जांच शुरू की है. पुलिस का कहना है कि हादसे के वक्त बच्ची सड़क क्रॉस कर रही थी. बच्ची सड़क पर दौड़ लगाकर जा रही थी उसी वक्त वह हार्वेस्टर से टकराई है.
सीसीटीवी में रिकॉर्ड हादसा
पुलिस को हादसे की सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने आस-पास जांच की तो पास ही लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया. सीसीटीवी फुटेज में वारदात रिकॉर्ड हुई है. सीसीटीवी फुटे में बच्ची सड़क पर पहले घर की ओर वापस आती हुई दिखाई दे रही है. इसके तुरंत बाद बच्ची वापस सड़क के दूसरी ओर जाती हुई दिखाई दे रही है. हार्वेस्टर चालक कुछ समझ पाता इससे पहले ही बच्ची उसके टायर से टकरा गई.
टायर से टकराने के बाद बच्ची गिर गई और उसके ऊपर से हार्वेस्टर गुजर गया. हार्वेस्टर चालक ने तुरंत गाड़ी कंट्रोल की लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी. उसके परिजन भी बाहर बैठे हुए थे. वह भागकर पहुंचे लेकिन कुछ ही सेकंड्स के अंदर हादसा हो चुका था. परिजन वहीं सड़क पर रोने-बिलखने लग गए. पुलिस ने फिलहाल हार्वेस्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की है.

More Stories
वैदिक तिथि के अनुसार मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में 11 अगस्त को होगा आयोजन
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि!
सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ मध्यप्रदेश, बाबा महाकाल की भव्य सवारी में उमड़ा आस्था का सैलाब!