मध्य प्रदेश के कटनी जिले में रेलवे स्टेशन के बाहर जीआरपी थाने के बाहर दो पक्षों में विवाद हो गया। घटना गुरुवार देर रात की है और इस दौरान कट्टे से फायरिंग की गई गोली राहगीर को लग गई है। रात में हुए गोलीकांड से पूरे स्टेशन चौराहा पर सनसनी फैल गई। यात्री पीठ पर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलीकांड की सूचना पर पुलिस बल कटनी स्टेशन के बाहर पहुंच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
MP; कटनी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने के बाहर विवाद के दौरान हुई फायरिंग!

More Stories
दमोह के होटल में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका, एक की मौत; दो गंभीर
सागर में भीषण सड़क हादसा: बस और कार की आमने-सामने टक्कर, 3 लोगों की मौत
अदालती आदेश की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, दो IAS अधिकारियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट