उज्जैन के निजी स्कूल में अध्ययनरत शांति नगर निवासी 12 वर्षीय छात्रा बुधवार को लापता हो गई थी। छात्रा अपने स्कूल के लिए निकली थी लेकिन ना तो वो स्कूल पहुंची और ना ही घर लौटी। करीब 36 घंटे से अधिक समय के बाद पुलिस ने छात्रा को खोज निकाला और नाबालिग छात्रा राजस्थान से मिल गई।
शहर के ज्ञान सागर स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा बुधवार को अपने स्कूल के लिए निकली थी लेकिन जब वो स्कूल का समय ख़त्म होने के बाद भी घर नहीं पहुंची तो परिवार ने नाबालिग छात्रा की गुमशुदगी नीलगंगा क्षेत्र में दर्ज कराई थी। पुलिस ने छात्रा की गुमशुदगी के मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो वो बस स्टॉप से अकेली रेलवे स्टेशन की और जाती हुई दिखाई दी थी। गुरुवार को छात्रा की स्कूल यूनिफॉर्म अलखधाम नगर कॉलोनी में मिली थी। रात को पुलिस को सूचना मिली की लापता नाबालिग छात्रा राजस्थान के मानसरोवर से मिल गई है। नीलगंगा थाने के टीआई विवेक कनोडिया ने बताया कि नाबालिग छात्रा सकुशल राजस्थान से मिल गई है।

More Stories
उज्जैन के व्यंग्यकार शशांक दुबे ‘वल्लभराम शर्मा आत्मकथा पुरस्कार’ से सम्मानित
वैदिक तिथि के अनुसार मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में 11 अगस्त को होगा आयोजन
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि!