मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर प्रदेश के पत्रकारों को बढ़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की बीमा पॉलिसी की बढ़ी प्रीमियम दरें सरकार के भरने के एलान के साथ ही योजना में फॉर्म भरने की तारीख भी बढ़ा दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ, आप दिन-रात एक करके विषम परिस्थितियों में देश और समाज की सेवा करते हैं। विभिन्न पत्रकार संगठनों द्वारा एक विषय मेरे संज्ञान में लाया गया था कि पत्रकार बीमा योजना में बीमा कंपनी द्वारा प्रीमियम में वृद्धि की गई है।
सीएम ने कहा कि हमने निर्णय लिया है कि पत्रकार बीमा योजना में बीमा कंपनी द्वारा प्रीमियम की दरों में की गई वृद्धि का भार राज्य सरकार उठाएगी। प्रदेश के पत्रकारों से गत वर्षों की तरह ही प्रीमियम लिया जाएगा। इसी के साथ पत्रकार बीमा योजना में फॉर्म भरने के लिए निर्धारित तिथि 20 सितम्बर से बढ़ाकर 25 सितम्बर 2024 की जायेगी। राज्य सरकार पत्रकारों बंधुओं के साथ हर कदम पर खड़ी है।

More Stories
जनसुनवाई में गरमाया माहौल: कलेक्टर और बिजली अधिकारियों के बीच हुई तीखी बहस!
मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात: पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर होगी शुरू!
तिरुमला में केश दान का नया कीर्तिमान, 27 दिनों में 12.43 लाख श्रद्धालुओं ने अर्पित किए बाल!