यूपी के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद के नौशहरा स्थित एक मकान में रखे पटाखों में अचानक आग लगने से तेज धमाके के साथ विस्फोट हुआ। जिसमें महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास के 12 मकान ढह गए। जबकि कई मकानों की खिड़की-दरवाजे टूट गए, देर रात तक मलबे में दबे लोगों को जेसीबी से तलाशा जा रहा था।
नेशनल हाईवे पर नौशहरा में चंद्रपाल के मकान को किराए पर लेकर भूरा खान ने पटाखों का गोदाम बनाया था। सोमवार देर रात साढ़े दस बजे पटाखों में किसी कारण आग लग गई। संभावना यह है कि पास में मजदूर खाना बना रहे थे जिससे उठी चिंगारी पटाखों तक पहुंच गई।
पटाखों में आग लगने से तेज विस्फोट हुआ और आसपास के तीन मकानों की दीवारें गिर गईं। कई मकानों की दीवारों में दरार आ गई। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित एक मकान के अंदर लकड़ी के बेड बनाने वाले परिवार की मीरा देवी निवासी नौशहरा, संजना, दीपक और राकेश घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया जहां चार लोगों की मौत हो गई। मंगलवार सुबह एक अन्य की मौत हुई।

More Stories
यूपी/हापुड़; धौलाना थाने में सिपाही ने SLR से गोली मारकर की आत्महत्या, 2025 में हुआ था पुलिस में भर्ती
यूपी/बागपत: गोगामेड़ी से लौट रहे बदायूं के श्रद्धालुओं की पिकअप हादसे का शिकार, 13 की मौत
मेरठ में सीएम योगी ने की कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा, गूंजा हर-हर महादेव!