मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव ‘बाबूजी’ के निधन पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने रविवार को शोक संवेदना व्यक्त की। धीरेंद्र शास्त्री ने पूनमचंद यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रार्थना की कि उन्हें बैकुंठ में स्थान मिले। इसके साथ ही उन्होंने यादव परिवार को इस दुखद घड़ी में ढांढस बंधाया और सांत्वना दी।
शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वक्फ बोर्ड पर भी कोई कानूनी शिकंजा होना चाहिए। मैं किसी जाति या मजहब के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन लैंड जिहाद का विरोध जरूर करता हूं। सनातनियों को जगाने के लिए मैं 9 दिवसीय यात्रा निकालने वाला हूं, जिसकी शुरुआत 21 नवंबर से होगी। इस यात्रा के दौरान में ऐसे पिछड़े और बिछड़े लोगों के पास जाकर उन्हें गले लगाऊंगा, जोकि किसी कारण से मेरे पास पहुंच नहीं पाते हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश से भेदभाव छुआछूत और जात-पात को जड़ से मिटाना है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास निकलने बाद अंदाजा लगाया जा रहा था कि बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री बाबा महाकाल के दर्शन करने मंदिर भी पहुंचेंगे, लेकिन शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद धीरेंद्र शास्त्री सीधे इंदौर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय भी थे।

More Stories
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि!
सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ मध्यप्रदेश, बाबा महाकाल की भव्य सवारी में उमड़ा आस्था का सैलाब!
महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म सहित गंभीर आरोप, एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी!