इंदौर में एक छात्रा ने महज इसलिए मौत का रास्ता चुना लिया क्योंकि उसके पिता ने उसकी नंबर कम आने पर डांट लगा दी थी। जानकारी के अनुसार परीक्षा में नंबर कम आने पर पिता ने 11वीं में पढ़ रही बेटी को डांटा तो उसने फांसी लगा ली। इलाज के दौरान बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई।
रावजी बाजार पुलिस के मुताबिक मृतका 16 वर्षीय छवि पिता अजय चाहरे निवासी गाड़ी अड्डा है। परिजन ने बताया छवि 11वीं में पढ़ रही थी। कुछ दिन पहले उसकी त्रैमासिक परीक्षा हुई थी, जिसमें नंबर कम आने पर पिता ने डांटा था। इसके बाद उसने 9 सितंबर की शाम को अपने कमरे में फांसी लगा ली। जब घर वालों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो उसे हॉस्पिटल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, इस साल अबतक 10-12 बच्चे तनाव सहित अन्य कारणों से आत्महत्या कर चुके हैं।

More Stories
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी
भोपाल में RTI एक्टिविस्ट अजय पाटीदार पर जानलेवा हमला!
धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर बयान वायरल, राम और कृष्ण की तुलना कर बोले- हमारे वाले भगवान सीधे खड़े होते हैं