उज्जैन के नागदा में एक संत के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने उन्हें निर्वस्त्र कर पीटा और उनकी लंगोट तक निकाल ली। घटना के बाद पीड़ित ने दो बदमाशों पर नागदा थाने में एफआईआर कराई है। दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
महंत गोपालदास, जो गुना जिले के मुंगावली वार्ड – 1 के निवासी हैं, ने एफआईआर में बताया कि वह 5 सितंबर को द्वारकाधीश के दर्शन के बाद नागदा में त्यागी महाराज के आश्रम जाने का निर्णय लिया। जब वह ट्रेन से नागदा स्टेशन पर उतरे और पैदल आश्रम की ओर बढ़े, तो बीसीआई कॉलोनी के जंगल में दो नशे में धुत लोग उनसे मिले। उन लोगों ने महंत से गायत्री मंत्र सुनाने और अपने पिता का नाम बताने की मांग की।
महंत ने एफआईआर में बताया, ‘बदमाशों ने शराब के लिए रुपए की मांग की। धमकाया कि पैसे नहीं दिए, तो मार डालेंगे। पीटने लगे और मेरे कपड़े-लंगोट निकाल दी। महंत ने बताया कि उन्होंने उन लोगों से कहा कि वे इतना पढ़ा-लिखा नहीं हैं, लेकिन यह जवाब सुनने के बाद बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। घटना आने-जाने वाले लोगों ने भी देखी। दोनों लोग जाते-जाते भी धमकाकर गए, इसके बाद मैंने आश्रम जाकर त्यागी महाराज को पूरी घटना बताई। आरोपियों के बारे में लोगों से पता चला कि उनके नाम लक्ष्मण शेखावत और विक्की शुक्ला हैं।’
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने यह भी कहा कि मामले की गहराई से जांच की जाएगी और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

More Stories
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एसडीएम लक्ष्मीनारायण गर्ग गंभीर घायल, गर्दन में चोट और आंख के ऊपर फ्रैक्चर
उज्ज्वला योजना में कथित फर्जीवाड़े के नाम पर रिश्वत, 20 हजार लेते एडीएम कार्यालय का बाबू गिरफ्तार
28 दिन बाद भी FIR नहीं होने पर आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस ने मजदूर चौराहे पर रोका