उज्जैन; राज्यसभा सांसद राष्ट्रीय संत बालयोगी उमेश नाथ महाराज बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के गीता कॉलोनी स्थित निवास पर पहुंचे, यहां परमुख्यमंत्री डॉ यादव से भेंट कर उनके पिता श्री पूनमचंद यादव के देहावसान पर शोक व्यक्त किया तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।
उन्होंने स्व. श्री पूनमचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित की और परिवार को सांत्वना दी। साथ ही अन्य संतजनों ने भी चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान समाज के अनेक नागरिक उपस्थित थे।

More Stories
उज्जैन के व्यंग्यकार शशांक दुबे ‘वल्लभराम शर्मा आत्मकथा पुरस्कार’ से सम्मानित
वैदिक तिथि के अनुसार मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में 11 अगस्त को होगा आयोजन
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि!