आज 2 सितंबर से बीजेपी का सदस्यता अभियान शुरू होने जा रहा है। अभियान के तहत प्रदेश में बीजेपी ने डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। सदस्य तीन प्रकार से बनाए जाएंगे। तय नंबर पर मिस्ड कॉल करके, नमो एप के जरिए और तय क्यूआर कोड को स्कैन करके। साधारण सदस्य बनने का कोई शुल्क नहीं रहेगा। अभियान का प्रथम चरण 2 सितंबर साेमवार से शुरू होकर 25 सितंबर तक चलेगा।
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली भाजपा कार्यालय में सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्हें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सदस्यता दिलाएंगे। वहीं मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में इसका लाइव प्रसारण होगा। 3 सितम्बर को भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव को प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सदस्यता दिलाएंगे।
उज्जैन शहर में एक लाख से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य-
उज्जैन शहर में एक लाख से अधिक और ग्रामीण (पांच विधानसभाओं) में ढाई लाख से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। शहर में अभियान के प्रभारी सत्यनारायण खोईवाल और जिला ग्रामीण में धर्मेश जायसवाल हैं।
अभियान का प्रथम चरण 2 सितंबर साेमवार से शुरू होकर 25 सितंबर तक चलेगा। दूसरा चरण 1 से 15 अक्टूबर तक रहेगा। अभियान के लिए प्रत्येक पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि को लक्ष्य दिया है। सांसद को 25 हजार, विधायक को 15 हजार, जिला पंचायत अध्यक्ष को 10 हजार, उपाध्यक्ष को 5 हजार, नगर पालिका-परिषद व जनपद अध्यक्ष को 2500, जिला पंचायत सदस्य को 2 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है।

More Stories
दिग्विजय के बयान से एमपी की सियासत गरमाई, बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने!
मोहन यादव का दिखा अनोखा अंदाज, ट्रॉली पर चढ़कर किसानों से जाना उनका हाल!
छतरपुर में कांग्रेस के पुतला दहन प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा, कई कार्यकर्ता झुलसे!