उज्जैन: बॉलीवुड अभिनेता मनोज जोशी ने शनिवार को उज्जैन पहुंचकर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। मनोज जोशी ने काफी देर तक भगवान शिव का ध्यान लगाया। इसके बाद उन्होंने कहा “मैं जब भी इंदौर आता हूं तो बाबा महाकाल के दर्शन किए बगैर नहीं लौटता।”
मनोज जोशी ने बताया “वह भगवान महाकाल के असीम भक्त हैं। उनका मन हमेशा बाबा के चरणों में लगा रहता है। वह अक्सर बाबा महाकाल के दर पर हाजिरी लगाने आते हैं। महाकाल की महिमा अद्वितीय है। यहां आकर मन को अद्भुत शांति मिलती है। मेरा सौभाग्य है कि मैं श्रावण मास जैसे पवित्र माह में भगवान के दर्शन कर पा रहा हूं।”
शनिवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में फिल्मों व टीवी चैनल में कई भूमिका निभाने वाले अभिनेता मनोज जोशी ने बाबा महाकाल के दर्शन पूजन कर भगवान का आशीर्वाद लिया। भगवान के दर्शन के बाद वे महाकाल मंदिर स्थित श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा पहुंचे। यहां चर्चा के दौरान अभिनेता जोशी ने कहा कि श्रावण मास बहुत ही पवित्र महिना है। मैं मुबंई में रहता हूं। वहां सोमवार को अमावस्या को श्रावण मास की पूर्णाहुति होगी। मेरा सौभाग्य है कि मैं जब भी इंदौर आता हूं तो बाबा के दर्शन करके ही जाता हूं। बाबा की महिमा अद्भूत है। भगवान आशुतोष है तुरंत प्रसन्न होते है। यहां आकर मन को शांति मिलती है। बाबा के चरणों में प्रार्थना करता हूं कि हमारे मध्यप्रदेश और सम्पूर्ण भारत वर्ष के नागरिकों को सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।

More Stories
इंदौर वनडे से पहले महाकाल दरबार में लगाई विराट कोहली ने हाजिरी, कुलदीप यादव संग भस्म आरती में लिया हिस्सा!
पांच दिवसीय महाकाल महोत्सव शुरू, गायक शंकर महादेवन ने महाकाल के लिए दर्शन!
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी ने महाकालेश्वर मंदिर में किए दर्शन!