बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया. कृष्ण मंदिरों में जहां सुबह से देर रात तक आयोजन होते रहे, वहीं रात को महर्षि संदीपनी आश्रम में सीएम डॉ मोहन यादव ने छोटी-छोटी गइयां, छोटे-छोटे ग्वाल भजन गाकर पूजा की. इस दौरान सीएम ने मंच से ‘गोविंदा आला रे’ भजन गाया. सीएम के भजन गाते ही माहौल और ज्यादा भक्तमय हो गया. रात 12 बजे शहर में कई स्थानों पर मटकी फोड़ कार्यक्रम भी हुआ.
जन्माष्टमी पर्व की शुरुआत सोमवार विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर से हुई. यहां तड़के भस्म आरती में बाबा महाकाल का श्री कृष्ण स्वरूप में श्रृंगार किया गया. वहीं गोपाल मंदिर, इस्कान मंदिर, मित्रवृंदा धाम और महर्षी संदीपनी आश्रम को विशेष रुप से सजाया गया. इन मंदिरों में दिनभर श्रद्धालु श्री कृष्ण के दर्शन करते रहे. वहीं परंपरानुसार रात 12 बजे प्रमुख मंदिरों के पट खोलकर भगवान की पूजा की गई.
सीएम डॉ मोहन यादव ने पत्नी सीमा यादव के साथ गोपाल मंदिर, मित्रवृंदा धाम, महर्षि संदीपनी आश्रम पहुंचे. यहां सीएम डॉ यादव ने छोटी-छोटी गइयां, छोटे छोटे ग्वाल भजन गाकर भगवान श्री कृष्ण की पूजा की.

More Stories
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एसडीएम लक्ष्मीनारायण गर्ग गंभीर घायल, गर्दन में चोट और आंख के ऊपर फ्रैक्चर
उज्ज्वला योजना में कथित फर्जीवाड़े के नाम पर रिश्वत, 20 हजार लेते एडीएम कार्यालय का बाबू गिरफ्तार
28 दिन बाद भी FIR नहीं होने पर आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस ने मजदूर चौराहे पर रोका