उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार को राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए और इसके बाद नंदी हाल में बैठकर ध्यान भी लगाया। इस दौरान बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेशकुमार धाकड़ द्वारा मंत्री लोधी का स्वागत व सम्मान किया गया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जुनवाल बताया कि धर्मेन्द्र सिंह लोधी (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार) पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। पूजन पुजारी अर्पित शर्मा द्वारा सम्पन्न करवाई गई।
पूजन के दौरान राज्यमंत्री लोधी ने चांदी द्वार से बाबा महाकाल को जल भी अर्पित किया। इसके बाद वे नंदी हॉल में शिव मंत्र का जाप करते दिखाई दिए। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ द्वारा मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का स्वागत व सम्मान किया गया।

More Stories
दीपावली पर महाकाल मंदिर में परंपरा और सुरक्षा का संगम, चारों आरतियों में जलेगी एक-एक फुलझड़ी
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एसडीएम लक्ष्मीनारायण गर्ग गंभीर घायल, गर्दन में चोट और आंख के ऊपर फ्रैक्चर
उज्ज्वला योजना में कथित फर्जीवाड़े के नाम पर रिश्वत, 20 हजार लेते एडीएम कार्यालय का बाबू गिरफ्तार