मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रक्षाबंधन के मौके पर ‘शहर सरकार’ ने सभी महिलाओं को बड़ा तोहफा देने का फैसला लिया है। दरअसल, रक्षाबंधन के मौके पर 19 अगस्त को शहर की सभी महिलाएं मुफ्त में बसों में सफर कर सकेंगी। इस दौरान शहर की 228 बसों में सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक ये सुविधा प्रभावी रहेगी। ऐसे में अगर किसी महिला को बस में यात्रा करनी हो तो उसे बस का किराया चुकाने की जरूरत नहीं है।
बता दें कि राजधानी भोपाल में हर साल रक्षाबंधन पर बहनों को सिटी बसों में फ्री में सफर करने की सुविधा दी जाती है। इस साल भी ये सुविधा 19 अगस्त को सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक दी जाएगी। इस संबंध में महापौर मालती राय का कहना है कि हर साल रक्षाबंधन पर बहनों को भाई को राखी बांधने के लिए एक जगह से दूसरी जगह जाना होता है। इसी को मद्देनजर रखते हुए शहर में ये सुविधा महिलाओं को हर साल उपलब्ध कराई जाती है।

More Stories
अदालती आदेश की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, दो IAS अधिकारियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट
टीकमगढ़ में पूर्व पार्षद को महिलाओं ने घेरा, मारपीट का VIDEO वायरल
जबलपुर में तेज रफ्तार डंपर ने महिला शिक्षक को कुचला, इलाज के दौरान मौत