छिंदवाड़ा। परासिया रोड स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में शुक्रवार की रात 11.30 बजे चौथी मंजिल से गिरकर एक युवती की मौत हो गई है। घटना के बाद गिरने की आवाज के बाद लोग एकत्रित हो गए। मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। बताया जा रहा है युवती वर्धा मेडिकल कालेज में तृतीय वर्ष की छात्रा थी। कर रही थी। हालांकि वह खुद कूदी है या अनियंत्रित होकर गिरी है या फिर उसे किसी ने धक्का दिया है, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
तेजस पिता विनोद वासनिक (24) परासिया रोड के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में चौथी मंजिल में रहती थी। रात को बालकनी से सीधी जमीन पा आ गिरी। इस घटना में वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद लोगों का जमावड़ा लग गया। तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
इलाज के दौरान सुबह 4 बजे दम तोड़ दिया। सबसे बड़ी बात यह है इस घटना की जानकारी उसके पिता को नहीं थी। वह अपने कमरे में सो रहे थे। उन्हें पड़ोसियों ने जाकर जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
More Stories
बाबा महाकाल की सवारी में हादसा, छज्जा गिरने के बाद छत से लटका रहा शख्स, कैमरे में कैद हुआ बड़ा हादसा!
खुजराहो; रेल ट्रैक पर नरमुंड मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस!
लोकसभा में पास हुआ वक्फ बिल, आज आज राज्यसभा में होगी बिल की चर्चा!