ग्वालियर में एक कार चालक ने न केवल ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी के साथ बीच सड़क पर मारपीट की बल्कि उसे कार से कुचलने की कोशिश भी की. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक बस स्टैंड तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी रामदेव शर्मा ड्यूटी पर तैनात था. तभी वहां से एक कार गुजरी. कार के कांच पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी और कार चालक ने सीट बेल्ट भी नहीं लगाया हुआ था. यह देखकर ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने कार को रोक लिया.
कार चालक जब कार से बाहर निकाला, तो ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने उसका चालान काटने की बात कही. इसी बात को लेकर कार चालक आग बबूला हो गया. कार चालक ने ट्रैफिक पुलिस कर्मी रामदेव शर्मा के साथ बहस बाजी शुरू कर दी. कार चालक इतना आवेश में आ गया, कि उसने ट्रैफिक पुलिस कर्मी के साथ मारपीट कर दी और इसके बाद कार में बैठकर जाने लगा.
ट्रैफिक पुलिस कर्मी पर कार चढ़ाने की हुई कोशिश
रामदेव शर्मा ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन कार चालक ने ट्रैफिक पुलिस कर्मी पर ही कार चढ़ाने का प्रयास किया. रामदेव शर्मा ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई. इसके बाद कार चालक वहां से भाग गया. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. रामदेव शर्मा की शिकायत पर पड़ाव थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 110 और 132 बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है. इसके साथ ही पुलिस ने कार चालक की पहचान सुमित यादव निवासी मेहरा के रूप में करते हुए उसे गिरफ्तार भी कर लिया है.
More Stories
इंदौर में EV के चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट, पूरा घर जलकर खाक, फटे कई सिलेंडर, 8 की मौत!
नकली रेड डालने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार, फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर किया था कांड!
ड्यूटी से नदारद टीआई को SP की अनोखी सजा, दिनभर खड़े रहने का आदेश!