केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों गुना लोकसभा सीट के दौरे पर हैं. यहां वे लोंगो से मुलाकात कर रहे हैं. इसके साथ ही कई कार्यक्रमों में हिस्सा भी ले रहे हैं. इसी बीच बीते दिन ज्योतिरादित्य सिंधिया शिव की भक्ति में लीन दिखाई दिए. ज्योतिरादित्य सिंधिया भगवान भोलेनाथ की कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिए भदौरा पहुंचे थे. जहां सिंधिया ने अपने कंधे पर कांवड़ रखी और पदयात्रा में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा की मोक्ष की प्राप्ति कर्म के आधार पर होती है. जनता की सेवा करना हमारा परम धर्म है. हम बीजेपी ही नहीं बल्कि जन जन के सिपाही हैं.
वहीँ कांवड यात्रा में शामिल हुए सिंधिया पर कांग्रेस प्रवक्ता के के मिश्रा ने कटाक्ष किया है. कांग्रेस प्रवक्ता के के मिश्रा ने X पर लिखा ” केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी,यूं तो धर्म के कथित ठेकेदारों के कुनबे में ही शामिल हैं. प्रचारवादी रक्त भी है. किंतु विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के कारण यह ज्ञान अर्जित नहीं कर पाये कि अपने मज़बूत (?) कंधों से उठाई जाने वाली पवित्र कावड़ जूते पहनकर नहीं उठाई जाती है.
मिश्रा ने आगे लिखा “अपने संसदीय क्षेत्र “गुना” में वे जूते पहनकर कावड़ उठाने का “गुनाह” कर बैठे….! किसी भी चरणचुंबक ने उन्हें रोकने-टोकने का दुःसाहस भी नहीं किया, शायद इसलिए कि वे “भगवान” के कुनबे के ही मंत्री जो हैं….!! आश्चर्य तो यह है कि “तनातनी से वोटों की जुगाड़ में विश्वास रखने वाले कथित सनातनी भी हुए मुकबधिर”.

More Stories
इंदौर में EV के चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट, पूरा घर जलकर खाक, फटे कई सिलेंडर, 8 की मौत!
नकली रेड डालने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार, फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर किया था कांड!
ड्यूटी से नदारद टीआई को SP की अनोखी सजा, दिनभर खड़े रहने का आदेश!