मध्य प्रदेश में लंबे समय से जिले के प्रभारी मंत्रियों की लिस्ट का इंतजार किया जा रहा था, अब ये इंतजार खत्म हो गया है. मोहन सरकार ने जिले के प्रभार मंत्रियों को सौंप दिए हैं और लिस्ट जारी कर दी है. सीएम मोहन यादव ने इंदौर जिले का प्रभार अपने पास रखा है. वहीं राजधानी भोपाल का प्रभार मंत्री चेतन कश्यप को सौंपा गया है. भोपाल के अलावा कश्यप को राजगढ़ जिले की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है. जबकि श्री गौतम कटवाल को महाकाल नगरी उज्जैन की जिम्मेदारी दी गयी है.
डिप्टी सीएम को मिला यहां का प्रभार
डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल सागर और शहडोल के प्रभारी मंत्री बनाए गए हैं. वहीं, जगदीश देवड़ा को जबलपुर और देवास जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है. स्वतंत्रता दिवस के पहले लिस्ट जारी होने पर अनुमान लगाए जा रहे हैं कि जिन मंत्रियों को प्रभार सौंपा गया है वे संबंधित जिले में आजादी के पर्व पर तिरंगा फहराएंगे. जिले आवंटित करने को लेकर लगातार विलम्ब होने पर पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने कहा था कि 15 अगस्त पर प्रभारी मंत्री ही जिलों में झंडा वंदन करेंगे और इसके पहले ही प्रभारी मंत्रियों की सूची जारी कर दी जाएगी.

More Stories
पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में शॉर्ट सर्किट, धुएं से मची अफरा-तफरी
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!