उज्जैन : सावन के महीने में बाबा महाकाल के चरणों में हाजिरी लगाने वाले लोगो का तांता लगा हुआ है। इस बीच उत्तरप्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बाबा महाकालेश्वर भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद मांगा और संध्या आरती में भी शामिल हुईं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा किए गया पूजन श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी संजय शर्मा द्वारा संपन्न करवाया गया।
इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक मृणाल मीना द्वारा महामहिम का स्वागत कर स्मृतिचिन्ह भेट किया।

More Stories
परिवार संग महाकाल की शरण में पहुंचे मनोज तिवारी
महाकाल की भक्ति से महिला सशक्तिकरण तक, उज्जैन में सीएम मोहन यादव का दिन….
महाकाल दर्शन को आए श्रद्धालुओं की कार में चोरी, लाखों का सामान ले गया बदमाश