मध्य प्रदेश के खरगोन से मानवता को शर्मसार करने वाला वाक्या सामने आया है. यहां किसी निर्दयी मां ने नवजात बालक को बाथरूम में छोड़ दिया और भाग निकली. नवजात जब रोने बिलखने लगा तो, 108 एंबुलेंस के ड्राइवर को उसकी आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उसने डॉक्टरों को इसकी सूचना दे दी.
यह पूरा मामला सनावद का बताया जा रहा है. डॉक्टरों ने फौरन मौके पर पहुंचकर नवजात शिशु को बाथरूम से उठाकर इलाज के लिए खरगोन जिला अस्पताल पहुंचाया है. ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि बच्चे को एक दिन पहले जन्म दिया गया था। इस घटना के बाद से पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया है.
एंबुलेंस 108 के चालक ने बताया है कि वो और उनके सहायक ने बाथरूम में नवजात बच्चे को रोते हुए देखा था. इस मामले की सूचना डॉक्टरों की फौरन दी गई. डॉक्टरों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत बच्चे को बाथरूम से उठाया और इलाज करके खरगोन जिला अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने नवजात शिशु को बाथरूम में फेंके जाने का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है. अभी तक नवजात को बाथरूम में फेंके जाने वाले की पहचान नहीं की जा सकी है.

More Stories
जनसुनवाई में गरमाया माहौल: कलेक्टर और बिजली अधिकारियों के बीच हुई तीखी बहस!
मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात: पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर होगी शुरू!
तिरुमला में केश दान का नया कीर्तिमान, 27 दिनों में 12.43 लाख श्रद्धालुओं ने अर्पित किए बाल!