उज्जैन; महाकाल मंदिर की स्मार्ट पार्किंग से गाडी चोरी होने का मामला सामने आया है। स्मार्ट पार्किंग से भी चोर बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। सोमवार सुबह महाकाल मंदिर की आउटसोर्स कम्पनी के कर्मचारी की गाड़ी तीन बदमाश ले गए। इसका वीडियो भी सामने आया है।
महाकाल मंदिर के आउटसोर्स कर्मचारी गोपाल परिहार सोमवार सुबह अपनी बाइक क्रमांक MP-13-EN 6342 नीलकंठ द्वार के पास स्मार्ट पार्किंग पर खड़ी कर मंदिर में चले गए। सुबह करीब 7.45 बजे दो युवकों ने एक के बाद एक गाड़ियों के लॉक तोड़ने की कोशिश की। परिहार की गाड़ी का लॉक टूटा नहीं, तो उन्होंने अपने अन्य साथी को बुलाकर बाइक का लॉक तोड़ दिया। जिसके बाद सुरक्षित मानी जाने वाली स्मार्ट पार्किंग से तीनों बदमाश आसानी से बाइक चोरी कर ले गए। फिलहाल मंगलवार को महाकाल थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

More Stories
सामाकोटा बैराज के लोकार्पण से महिदपुर को मिली विकास की नई गति, मुख्यमंत्री ने दीं कई बड़ी सौगातें!
भैरवगढ़ जेल में 1000 कैदी करेंगे सामूहिक योग और प्राणायाम!
महाकाल मंदिर में भेष बदलकर भस्म आरती में प्रवेश की कोशिश, युवक हिरासत में!