उज्जैन; एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत रविवार काे हरियाली अमावस्या पर्व पर नगर निगम द्वारा जिला प्रशासन, जनसहयोग और 100 से अधिक संस्थाओं के साथ मिलकर बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। इस अभियान के तहत 1 लाख 51 हजार पौधे रोपे जाएंगे।
महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव एवं आयुक्त आशीष पाठक ने अपील की है कि शहर के नागरिक भी अपने आसपास घर, आंगन अथवा नजदीक के उद्यान में पौधा लगाकर, उसकी सेल्फी लेकर वायुदूत एप पर अपलोड कर अपने शहर में चलाए जा रहे इस महाअभियान को सफल और बड़े स्तर पर पहुंचाने में मदद कर सकते हैं।
पौधों के लिए खोदे गए एक लाख से ज्यादा गड्ढे
निगम आयुक्त पाठक ने बताया बड़े स्तर पर पाैधारोपण किया जाएगा। शनिवार तक एक लाख गड्ढे किए जा चुके हैं, शेष कार्य आज पूर्ण कर लिया जाएगा। 100 से अधिक संस्थाओं के साथ पौधारोपण चिह्नित स्थानों पर किया जाएंगे। 20 से अधिक संस्थाओं के साथ सफल आयोजन के लिए बैठक करते हुए इसकी जानकारी जन-जन तक पहुंचाए जाने का कार्य किया गया है।

More Stories
परिवार संग महाकाल की शरण में पहुंचे मनोज तिवारी
महाकाल की भक्ति से महिला सशक्तिकरण तक, उज्जैन में सीएम मोहन यादव का दिन….
महाकाल दर्शन को आए श्रद्धालुओं की कार में चोरी, लाखों का सामान ले गया बदमाश