मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहनों को रक्षाबंधन पर एक बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने सावन माह में प्रत्येक लाडली बहनों के खाते में 250 रुपए ट्रांसफर करने की घोषणा की है। मंत्रालय में हुई एक बैठक में उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर जनप्रतिनिधि लाडली बहनों से राखी बंधवाएंगे और बहनों को आने वाली 1 तारीख को 250 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।
कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सावन महिना का विशेष महत्व है। सावन महिना में प्रत्येक लाडली बहन के खाते में आने वाली एक तारीख को ढाई सौ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।
बता दें कि लाडली बहनों को मिलने वाले 1250 रुपए के साथ 250 रुपए ज्यादा भेजे जाएंगे। अब लाडली बहनों को सावन के महीने में 1500 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जनप्रतिनिधियों से रक्षाबंधन के पर्व पर सावन माह में अपने-अपने क्षेत्र की बहनों से राखी बंधवाने का आह्वान भी किया। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना का लाभ लेने वाली बहनों की सख्या लगभग 1.29 करोड़ से अधिक है।

More Stories
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी