बैतूल जिले में दिल्ली- चेन्नई रेल मार्ग के बरबतपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक मालगाड़ी में आग लग गई। कोयले से भरी मालगाड़ी के डिब्बे में तेज धुंआ उठता देख बरबतपुर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी को रोक दिया गया। वहीं मामले की सूचना रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों एवं फायर ब्रिगेड को दी गई। जिस पर फायर ब्रिगेड और घोड़ाडोंगरी से टीआरडी स्टाफ मौके पर पहुंचे। रेलवे ट्रेक के ओएचई की बिजली सप्लाई बंद कर आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया गया। हालांकि आगजनी की घटना समय रहते देख ली गई अन्यथा आग विकराल रूप ले सकती थी।

More Stories
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी