सागर समेत आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह से रुक-रुककर हो रही भारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अंचल में नदी-नाले उफान पर हैं। बीना-कटनी रेल मार्ग पर गिरवर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को सुबह पांच बजे भारी वर्षा के चलते भूस्खलन हो गया और पहाड़ का मलबा गिरकर रेलवे ट्रैक पर आ गया। अप और डाउन दोनों ट्रैक पर मलबा जमा हो गया।
रेलवे ट्रैक कुछ देर के लिए पूरी तरह से बंद हो गया। बताया जा रहा है कि इस रेलखंड पर तीसरी लाइन का काम चल रहा है, जिसके लिए खोदी गई मिट्टी का मलबा बारिश के पानी में बहकर पटरियों पर पहुंच गया और यह हालात बन गए।
सूचना मिलने पर रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने का काम शुरू किया। फिलहाल कर्मचारियों द्वारा मलबा हटाए जाने का काम जारी है। मलबा हटने के बाद ही यातायात पूरी तरह से बहाल हो पाएगा। उम्मीद है कि कुछ समय बाद रेल यातायात सामान्य हो सकेगा।

More Stories
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी