मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मनगंवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिनौता कोठार गांव में सड़क विवाद पर दो महिलाओं के ऊपर मोरंग डालकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई है। पिछले कई घंटों से सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियों में दिख रहा है कि महिलाएं ट्रक के पीछे बैठी हैं और उनके ऊपर से मौरंग डाल दी गई। इससे एक महिला कमर तक और दूसरी गले तक मोरंग के ढेर में दब गई। बाद में फावड़े से मोरंग हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया। एक महिला बेहोश हो गई। गनीमत ये रही कि वक्त रहते गांव के लोगों ने दोनों महिलाओं को मोरंग के भीतर से बाहर निकाल लिया वर्ना अनर्थ हो जाता।

More Stories
पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में शॉर्ट सर्किट, धुएं से मची अफरा-तफरी
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!