इंदौर में रविवार सुुबह छह बजे से रेवती रेंज में 11 लाख पौधेे लगाने का अभियान शुरू हो गया। सूर्योदय होने के बाद शंख बचते ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने पौधे लगाए। इसके बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने पौधे लगाए।बारिश के कारण आयोजन स्थल पर थोड़ा कीचड़ भी हो गया था, लेकिन लोगों के उत्साह मेें कोई कमी नहीं आई।
शहर के विभिन्न संगठन, संस्थान व शहरवासी शाम छह बजे तक 11 लाख पौधे लगाएंगे और इंदौर विश्व रिकार्ड बनाएगा। अभी तक एक दिन में सबसे ज्यादा पौधे लगाने का रिकार्ड आसाम सरकार के नाम पर है। वहां एक दिन में 9 लाख 26 हजार पौधे लगाए गए है।
11 लाख पौधे एक साथ लगाने के अभियान में केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। वे साढ़े 11 बजे रेवती रेंज जाएंगे। उनके आगमन के मद्देनजर सुबह 9 बजे सुपर काॅरिडोर, वीआईपी रोड, अरविंदो अस्पताल तक भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।
अमित शाह दोपहर में अटल बिहारी वाजपेई काॅलेज में जाएंगे। वहां वे मध्य प्रदेश के 55 जिलों में प्रधानमंत्री काॅलेज आफ एक्सीलेंस का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल होंगे। इसके अलावा वे पितृ पर्वत पर भी जाएंगे। वहां वे भोज करेंगे। वहां भी वे एक पौधा लगाएंगे। उनके आगमन के मद्देनजर शहर के विभिन्न मार्गों पर होर्डिंग व कटआउट लगाए गए है।

More Stories
पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में शॉर्ट सर्किट, धुएं से मची अफरा-तफरी
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!