निवाड़ी जिले के मजल गांव से तीन दिन से लापता किशोरी का शव गांव में ही स्थित बगिया वाले हार के एक कुएं मिला। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची जेरोन और पृथ्वीपुर पुलिस ने शव को कुए से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पृथ्वीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
किशोरी की पिता ने गांव के ही एक लड़के पर आरोप लगाया है। पिता का आरोप है कि उक्त लड़का ही उसकी बेटी को ले गया था। पिता ने बताया है कि उसकी लड़की का मोबाइल फोन भी उक्त लड़के के पास मिला है। घटना के बाद फॉरेंसिक टीम और पुलिस मामल की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि युवती की हत्या की गई या आत्महत्या है।

More Stories
MP; शिक्षा के मंदिर में छलके जाम, वीडियो वायरल !
दमोह; तेज रफ्तार बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत 12 लोग घायल!
गौ रक्षा के संकल्प को लेकर फिर सड़कों पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती!