शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। बीच बाजार कार में सवार महिला के साथ पांच आरोपियों ने छेड़खानी की। फिर उसके साथ अश्लील हरकत की। जब महिला के पति व भाई ने विरोध किया तो उनके साथ जमकर मारपीट की गई। बीच-बचाव करने आई महिला के साथ भी मारपीट की गई।
ब्यौहारी निवासी एक 26 वर्षीय युवक बीते रात्रि अपनी 22 वर्षीय पत्नी एवं साले के साथ ग्राम मझौली जिला सीधी से अपनी कार से ब्यौहारी लौट रहा था। रास्ते में ब्योहारी थाना क्षेत्र के खरपा तिराहे के पास युवक ने कार किनारे खड़ी की। वह एवं उसका साला पानी लेने दुकान पर गये। महिला कार मे ही बैठी थी। कार की खिड़की के कांच खुले थे। उस समय पांच आरोपी कार के पास आए। महिला के साथ छेड़खानी करने लगे और अश्लील हरकत शुरू कर दी। महिला का पति व भाई पानी लेकर लौटे तो महिला ने उन्हें घटना की जानकारी दी। दोनों ने आरोपी युवकों के पास जाकर विरोध किया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। यह देखकर महिला कार से उतरकर बीच-बचाव करने आई तो उसके साथ भी मारपीट की गई।

More Stories
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी
भोपाल में RTI एक्टिविस्ट अजय पाटीदार पर जानलेवा हमला!
धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर बयान वायरल, राम और कृष्ण की तुलना कर बोले- हमारे वाले भगवान सीधे खड़े होते हैं