मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में प्रेमिका के घर पर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है घटना सुहागी क्षेत्र की है। अंश नाम के युवक ने अपनी 21 साल की प्रेमिका के घर पर फांसी लगा ली। आपको बता दें कि युवती और उसकी मां सब्जी व्यापारी हैं, घटना के समय दोनों ही दुकान पर थे। अंश रात के 8:00 बजे सब्जी की दुकान पर पहुंचा था और यहां पर उसने अपनी गर्लफ्रेंड से चाबी मांगी और कह रहा था कि आप लोग आ जाना मैं जब तक घर जाकर आराम कर रहा हूं।
जब युवती और उसकी मां रात को घर पर पहुंचे तो दरवाजा खुला हुआ था और अंदर कमरे में अंश पंखे के सहारे फांसी पर लटका हुआ था। उसे नीचे उतारा गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। तत्काल पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी अंश 12वीं पास था और नौकरी ढूंढ रहा था। युवती से उसकी दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। युवती अपनी मां के साथ रहती है और अंश अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड के घर पर आया जाया करता था।
युवती की मां को भी कोई आपत्ति नहीं थी, अंश के पिता संतोष पटेल का कहना है कि उन्होंने अपने बेटे और युवती से बातचीत की थी और कहा था कि एक दूसरे से दूर रहें लेकिन दोनों सुनने के लिए तैयार नहीं थे। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है, युवक ने सुसाइड के लिए प्रेमिका का घर क्यों चुना इसकी भी जांच की जा रही है।

More Stories
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी
भोपाल में RTI एक्टिविस्ट अजय पाटीदार पर जानलेवा हमला!
धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर बयान वायरल, राम और कृष्ण की तुलना कर बोले- हमारे वाले भगवान सीधे खड़े होते हैं