एक युवक ने बुर्जुग की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी,क्योकि उसने बदमाश को बीड़ी देने से मना कर दिया था। मामला इंदौर के संयोगितागंज क्षेत्र का है।
यहां रहने वाले युवक करण ने रात को एक बुर्जुग मनोहर बाबूराव से पीने के लिए बीड़ी मांगी। बुर्जुग ने बीड़ी देने से मना कर दिया तो युवक को गुस्सा आ गया। उसने मनोहर के सिर पर डंडा मार दिया। डंडे की मार से उनके सिर में अंदरुनी चोट लगी। खून बहता देख आरोपी भाग खड़ा हुआ। मनोहर को एक परिचित ने देेर रात उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उनकी मौत हो गई। थे। उनके शरीर पर अन्य चोटों के निशान भी थे।
संयोगितागंज पुलिस से जानकारी के मुताबिक घटना छोटी ग्वालटोली इलाके की है। यहां करण नाम के लड़के ने देर रात बीडी पीने के लिये बुजुर्ग से मांगी थी। बुजुर्ग के इनकार करने पर आरोपी ने उसके सिर पर डंडा मार दिया और भाग गया। इस दौरान घायल बुजुर्ग को एमवाय में उपचार के लिये भेजा गया था।

More Stories
स्कूल में नाबालिग छात्रों को दिखाई ‘ए’ सर्टिफिकेट वाली फिल्म, प्राचार्य को नोटिस!
पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में शॉर्ट सर्किट, धुएं से मची अफरा-तफरी
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!