उज्जैन : उन्हेल में रहने वाला अशोक पिता अरुण धाकड़ उम्र 26 वर्ष मिस्त्री का काम करता था। कल वह क्षेत्र में ही कुआं निर्माण कार्य कर रहा था। इस दौरान संतुलन बिगड़ा और कुएं में गिर गया, जहां सरिया उसके सिर में लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया।
नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि उन्हेल में रहने वाला अशोक पिता अरुण धाकड़ उम्र 26 वर्ष मिस्त्री का काम करता था। कल वह क्षेत्र में ही कुआं निर्माण कार्य कर रहा था। इस दौरान संतुलन बिगड़ा और ये घटना हो गई। जिसके बाद सूचना मिलने पर उन्हेल पुलिस मौके पर आई और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

More Stories
उज्जैन के व्यंग्यकार शशांक दुबे ‘वल्लभराम शर्मा आत्मकथा पुरस्कार’ से सम्मानित
वैदिक तिथि के अनुसार मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में 11 अगस्त को होगा आयोजन
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि!