श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को गुजरात के अहमदाबाद से पधारे भरत भाई अम्बा भाई पटेल ने 13 नग चांदी के बिस्किट भगवान श्री महाकालेश्वर को दान स्वरुप अर्पित किए।
अहमदाबाद के भक्त ने 1300 ग्राम वजनी करीब एक लाख तेरह हजार से अधिक कीमत के 13 चाँदी के बिस्किट दान दिए। जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबन्ध समिति की ओर सहायक प्रशासनिक अधिकारी मूलचंद जूनवाल द्वारा सौंपा गया। जिसके बाद दानदाता को विधिवत रसीद प्रदान कर उनका सम्मान किया गया। जूनवाल ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर की सभी व्यवस्था दान के माध्यम से ही संचालित होती हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित नि:शुल्क अन्नक्षेत्र, गौशाला, चिकित्सा आदि में भी अपनी श्रद्धानुसार दान भी करते हैं। समय–समय पर मंदिर के अधिकारी पुजारी पुरोहितों मंदिर प्रबंध समिति सदस्यों व कर्मचारियों के माध्यम से भी भक्तों को मंदिर में दान करने हेतु प्रेरित किया जाता है।

More Stories
सावन के दूसरे सोमवार पर महाकाल की भव्य सवारी, भगोरिया नृत्य ने मोहा मन
होमवर्क पूरा नहीं करने पर 10वीं के छात्र की पिटाई, डंडे और डस्टर से पीटने का आरोप
उज्जैन में आज सजेगी भक्ति और संगीत की महफिल, बी प्राक सुनाएंगे शिव भजन